Social Science Class 6 Chapter 10 Question Answer in Hindi
कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 1 शासन
महत्वपूर्ण प्रश्न (पृष्ठ 149)
Question 1.
‘शासन’ का अर्थ क्या है?
उत्तर:
निर्णयों को लेने की प्रक्रिया, नियमों के विभिन्न समूहों से सामाजिक जीवन को व्यवस्थित करना और उनका पालन सुनिश्चित करना ही शासन कहलाता है।
Question 2.
हमें सरकार की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
हमें सरकार की आवश्यकता होती है, क्योंकि सरकार ही कानून बनाती है तथा उन्हें लागू करती है जो हमें सुरक्षित रखने में मदद करते हैं तथा यह भी सुनिश्चित करती है कि सभी के साथ उचित व्यवहार किया जाए। यदि सरकार नहीं होगी तो समाज में अराजकता फैल जाएगी और लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, जिससे असहमति और समस्याएँ पैदा होंगी तथा समाज ठीक प्रकार से काम नहीं कर पाएगा।
![]()
Question 3.
‘लोकतंत्र’ का अर्थ क्या है? यह क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
‘लोकतंत्र’ सरकार की वह प्रणाली है जहाँ निर्णय लेने की शक्ति लोगों के पास होती है। आमतौर पर इसका प्रयोग जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार होता है तथा यह हमारे अधिकारों तथा स्वतंत्रता की रक्षा करता है।
आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-150)
Question 1.
पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र 10.1 में दिए गए दो चित्रों के बारे में बताइए। आप उनमें क्या अंतर पाते हैं?

उत्तर:
पहले चित्र में, क्रॉस रोड, ट्रैफिक सिग्नल, पैदल यात्री चिह्न तथा फुटपाथ हैं और वाहन चलाने वाले तथा पैदल यात्री दोनों ही नियमों का पालन करते हैं।
दूसरे चित्र में, कोई ट्रैफिक सिग्नल, पैदल यात्री चिह्न तथा फुटपाथ नहीं हैं। इसमें वाहन चलाने वाले तथा पैदल यात्री दोनों के लिए ही कोई नियम नहीं है।
Question 2.
नियमों पर हमारी चर्चा से आप इसे कैसे जोड़कर देखते हैं?
उत्तर:
नियमों के अभाव में समाज सही ढंग से काम नहीं कर पाएगा। चित्र 10.1 से हमें यह पता चलता है कि नियमों का पालन करने से :
- दुर्घटना की संभावना बहुत कम हो जाती है।
- सहज ड्राइविंग से समय तथा धन की बचत होती है और वायु व ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है।
- भ्रम तथा संघर्ष जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना कम होती है।
- सभी में संतुष्टि का भाव उत्पन्न होता है।
Question 3.
आपके विद्यालय में कौन-कौन से नियम हैं? उन्हें किसने बनाया?
उत्तर:
मेरे विद्यालय में नियम :
आदर : सभी विद्यार्थियों को अपने सहपाठी, शिक्षक, प्रधानाचार्या तथा अन्य का आदर-सम्मान करना चाहिए। कक्षा में बोलने से पहले हाथ उठाना चाहिए।
वर्दी : सभी विद्यार्थियों को सही समय पर तथा वर्दी में स्कूल आना चाहिए।
पाबंद : सभी विद्यार्थियों को सही समय पर स्कूल पहुँचना चाहिए।
सफाई: अपने आस-पास सफाई रखनी चाहिए तथा स्कूल परिसंपत्तियों को नुकसान न पहुँचाएँ ।
स्कूल आई.डी. : प्रतिदिन होनी चाहिए।
फोन : किसी भी विद्यार्थी को स्कूल में फोन, टैबलेट इत्यादि लाने की अनुमति नहीं है।
लंच : सभी विद्यार्थियों के लिए लंच आवश्यक है।
यह सभी नियम प्रधानाचार्या, शिक्षक तथा स्कूल प्रशासन द्वारा बनाए जाते हैं।
आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-153)
Question 1.
क्या आप पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र 10.2 में दिए गए दस चित्रों में दर्शाए लोक सेवाओं के प्रकार अथवा अन्य कार्यकलापों की पहचान कर सकते हैं?

उत्तर:
- सड़क निर्माण कार्य यह सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे के अंतर्गत आता है।
- रेलवे ट्रैक पर चलती हुई ट्रेन – यह सार्वजनिक यातायात का साधन है।
- सीमा पर सेना के जवान तैनात तथा उसकी सुरक्षा कर रहे हैं – यह राष्ट्रीय रक्षा है।
- मरीज से परामर्श करते डॉक्टर यह स्वास्थ्य सुविधा है।
- अग्निशामक लोगों को आग से बचाते हुए यह आपातकालीन सुविधा है।
- ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक सँभालते हुए यह ट्रैफिक प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी सेवा है।
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय का चित्र – यह भारत के सबसे उच्च न्यायालय को दर्शाता है जो विवाद समाधान संस्थान है।
- शिक्षक कक्षा में पढ़ाते हुए यह शैक्षिक सेवा है।
- डाकिया पत्र लिए हुए यह डाक सेवा है।
- बैंक कर्मचारी लोगों की मदद करते हुए यह वित्तीय सेवा है।
Question 2.
आपके विचार से इन कार्यकलापों में सरकार की क्या भूमिका होती है?
उत्तर:
सरकार के तीन स्तर हैं- स्थानीय, प्रादेशिक तथा राष्ट्रीय । हर स्तर पर सरकार के कार्य तथा दायित्वों को परिभाषित किया गया है। सभी स्तर समुदाय के हित के लिए कार्य करते हैं। इसका उद्देश्य यह है कि लोग बिना किसी डर या अन्याय के आसान, आरामदायक, आनंदमय तथा शांतिपूर्ण जीवन जिएँ ।
Question 3.
क्या आप अपने दैनिक जीवन के ऐसे अन्य पहलुओं पर भी विचार कर सकते हैं जहाँ सरकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है?
उत्तर:
हाँ, सरकार स्वच्छ पानी, साफ-सफाई, बिजली तथा ईंधन नागरिकों को मुहैया कराती है। सार्वजनिक पार्क, स्कूल तथा सुरक्षा के लिए पुलिस प्रबंधन भी करती है। सरकार सार्वजनिक यातायात के साधन, सामुदायिक केंद्र तथा अपशिष्ट प्रबंधन जैसी सेवाएँ प्रदान करने में मदद करती है।
• न्यायपालिका ( अदालतें) यह निर्णय लेती है कि साइबर- अपराधी दोषी है तथा उसे क्या सजा मिलनी चाहिए।
विधायिका, कार्यपालिका के निर्देशों पर कानून बनाती है। तथा कार्यपालिका विधायिका के निर्देश पर कार्य करती है। कार्यपालिका साइबर अपराधी को सबूतों के साथ अदालत में पेश करती है। न्यायपालिका, विधायी कानूनों के तहत निर्णय लेती है। ये तीनों एक-दूसरे में हस्तक्षेप भी कर सकते हैं।
आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-155)
Question 1.
कक्षा की एक गतिविधि के रूप में क्या आप किसी ऐसी स्थिति की कल्पना कर सकते हैं जहाँ शासन के तीनों अंगों की शक्तियाँ किसी एक ही समूह के नियंत्रण में आ जाएँ, ऐसे में किस प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होगी? क्या आप वास्तविक जीवन में सुनी हुई किसी ऐसी परिस्थिति का वर्णन कर सकते हैं?
उत्तर:
यदि शासन के तीनों अंगों की शक्तियाँ किसी एक ही समूह के नियंत्रण में आ जाएँ तो अन्याय, भ्रष्टाचार तथा शक्तियों का दुरुपयोग जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में वही समूह ऐसे कानून बनाएगा जिससे उसी को फायदा हो तथा असहमति व्यक्त करने पर सजा दी जाएगी। कोई भी गैर- कानूनी गतिविधियों का विरोध नहीं कर पाएगा। लोगों की सुरक्षा तथा स्वतंत्रता खो जाएगी तथा अन्याय जैसी स्थिति होगी। सीरिया के राष्ट्रपति और उनके परिवार के सदस्यों ने खरबों अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ सीरिया छोड़ दिया।
![]()
आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-156)
Question 1.
पाठ्यपुस्तक के चित्र 10.5 में दी गई सारणी को देखिए । उन कार्यों और दायित्वों पर प्रकाश डालिए जो आपके जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं।

उत्तर:
कार्यपालिका के कार्यों और दायित्वों के बिना, हमारा जीवन प्रारंभिक मानव जैसा हो जाएगा।
Question 2.
दो अथवा तीन वयस्क लोगों से सरकार के साथ उनके कार्य संबंधित संपर्कों अथवा अनुभवों के बारे में पूछिए – यह संपर्क किन स्तरों पर और किन उददेश्यों से हुए?
उत्तर:
सरकार किसी भी देश में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है; जैसे- वित्त पोषण, कानून बनाना तथा उनका कार्यान्वयन करना। यह सड़क तथा रेलवे जैसे बुनियादी ढाँचे का निर्माण करती है। सुरक्षा बलों की भर्ती करती है। इलाज के लिए अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, आपातकालीन सेवाएँ, न्याय दिलाती है। 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए स्कूलों का निर्माण करती है तथा डाक सेवा, बैंकिंग, लोक सेवाएँ जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराती है।
Class 6 Social Science Ch 10 Question Answer in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 1 शासन
प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ (पृष्ठ 161)
Question 1.
स्वयं परखिए – लोकतंत्र का क्या अर्थ है? प्रत्यक्ष लोकतंत्र और प्रतिनिधि लोकतंत्र के बीच क्या अंतर है?
उत्तर:
मैंने अपने लिए कुछ नियम खुद बनाए हैं जो संविधान का उल्लंघन नहीं करते हैं। मेरे लिए यह लोकतंत्र है।
• प्रत्यक्ष लोकतंत्र : प्रत्यक्ष लोकतंत्र में सभी नागरिक किसी
मुद्दे या कानून पर सीधे तौर पर मतदान करते हैं अर्थात प्रत्येक व्यक्ति को हर निर्णय पर अपने विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है। उदाहरण किसी कक्षा में पिकनिक के लिए सभी विद्यार्थियों की सलाह ली जाए।
• प्रतिनिधि लोकतंत्र : प्रतिनिधि लोकतंत्र में, नागरिक अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं। फिर इन प्रतिनिधियों द्वारा कानून व समस्या समाधान जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं तथा निर्णय लेते हैं।
Question 2.
सरकार के तीन अंग कौन से हैं? उनकी क्या अलग-अलग भूमिकाएँ हैं?
उत्तर:
सरकार के तीन अंग हैं-
- विधायिका: यह कानून बनाती है और कभी-कभी पुराने कानूनों में संशोधन तथा वर्तमान कानून को निरस्त भी करती है। यह कार्य जनता के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है।
- कार्यपालिका : यह विधायिका द्वारा बनाए गए कानूनों को लागू करती है। इसके अतंर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और ऐसी एजेंसियाँ आती हैं, जिनका दायित्व कानूनों को लागू करवाना होता है। ये देखते हैं कि कानून का पालन किया जा रहा है।
- न्यायपालिका : यह इस बात का निर्णय करती है कि क्या किसी ने कानून तोड़ा है और यदि तोड़ा है तो उस पर क्या कार्यवाही की जाए या फिर आवश्यक हो तो उसे क्या दंड दिया जाए। कभी-कभी यह जाँच भी करती है कि क्या कार्यपालिका द्वारा लिया गया कोई निर्णय ठीक है या नहीं अथवा विधायिका द्वारा पारित कानून सभी के हित में है या नहीं।
Question 3.
भारत के परिप्रेक्ष्य में हमें त्रिस्तरीय सरकार की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर:
सरकार के तीन स्तरों स्थानीय, राज्य तथा राष्ट्र स्तर की सरकारों की आवश्यकता होती है। संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन के लिए कार्य का इन स्तरों में विभाजित होना जरूरी है। हर स्तर पर सरकार को कुछ दायित्व तथा जिम्मेदारियाँ दी गई। हैं जिससे शक्तियों का दुरुपयोग न हो तथा प्रभावी और बेहतर निर्णय लिए जा सकें।
- स्थानीय सरकार : यह सामुदायिक / स्थानीय मुद्दों को देखती है; जैसे स्कूल, पार्क, सफाई, स्थानीय रोड। यह लोगों की जरूरतों को करीब तथा बेहतर ढंग से समझती है।
- राज्य सरकार : यह ऐसे बड़े मुद्दों को देखती है जिससे पूरा राज्य क्षेत्र प्रभावित हो; जैसे- शिक्षा नीति, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा यातायात ।
- राष्ट्रीय सरकार : यह स्तर ऐसे मुद्दों को देखता है जिससे पूरा देश प्रभावित हो; जैसे-रक्षा, विदेश नीति तथा राष्ट्रीय कानून ।
Question 4.
परियोजना: 2019 की कोविड महामारी के दौरान लगा लॉकडाउन आपको याद होगा। उस समय उठाए गए सभी कदमों की सूची बनाइए। उस स्थिति को संभालने में सरकार के कौन-कौन से स्तर सम्मिलित थे? उसमें सरकार के प्रत्येक अंग की क्या भूमिका थी?
उत्तर:
कोविड 19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में उठाए गए कदम-
- स्थानीय सरकार : स्थानीय सरकार ने लॉकडाउन नियमों को लागू किया, क्वारंटीन केंद्र स्थापित किए और जरूरतमंद लोगों को भोजन और सहायता प्रदान की। इन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं का भी प्रबंधन किया।
- राज्य सरकार : राज्य सरकार ने अस्पतालों के साथ समन्वय किया, परीक्षण केंद्र स्थापित किए और सुरक्षा उपायों के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अपने राज्यों की स्थिति के बारे में राष्ट्रीय सरकार से भी बातचीत की।
- राष्ट्रीय सरकार : राष्ट्रीय सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की, पूरे देश के लिए दिशा-निर्देश जारी किए तथा वैक्सीन वितरण में समन्वय स्थापित किया। राज्यों की सहायता तथा दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की।स्थिति को संभालने में सरकार के सभी स्तर शामिल थे। सरकार के प्रत्येक अंग की भूमिका-
- विधायिका : इसने महामारी के दौरान स्वास्थ्य तथा सुरक्षा संबंधित कानूनों का निर्माण किया; जैसे- मास्क पहनना, सार्वजनिक दूरी।
- कार्यपालिका: इस शाखा ने लॉकडाउन तथा नियमों को लागू कराया तथा संसाधनों के वितरण का प्रबंध किया; जैसे- वैक्सीन तथा दवाइयों की आपूर्ति ।
- न्यायपालिका : न्यायपालिका ने यह सुनिश्चित किया कि कानून न्यायपूर्ण है तथा लॉकडाउन के दौरान लोगों के अधिकारों की सुरक्षा की जा रही है। इसने कई कानूनी मुद्दों को संभाला जो महामारी के दौरान उठे ।
0 Comments